साहिबगंज , जुलाई 13 -- झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान सोमवार को साहिबगंज पहुंचे।
श्री इमरान ने राजमहल में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर में उन्होंने कार्यकारी एजेंसी एलएनटी के पदाधिकारी से योजना से संबंधित जानकारी ली। साथ ही समय पर इसे पूर्ण करने का भी निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि संथाल परगना के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से पेयजल की समस्या को दूर किया जा सकेगा।
पाइपलाइन के माध्यम से संथाल परगना के अधिकांश हिस्सों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत की योजना में भागीदारी है। एजेंसी मार्च 2028 तक कार्य को पूर्ण कर विभाग को सौंपेगी। इधर निर्माण कार्य स्थल पर जमीन से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसे एजेंसी के माध्यम से सचिव को अवगत कराया गया था।
हालांकि मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीन संबंधी समस्या का निष्पादन कर लिया गया है। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सीओ मो युसुफ, जल जीवन मिशन के डायरेक्टर शशि रंजन, चीफ इंजीनियर रियाज आलम, अनिल प्रसाद, शशि सोरेन, अधीक्षण अभियंता सुशील टुडू, कार्यपालय अभियंता शशिकुमार सिंह, सहायक अभियंता गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित