रांची , अप्रैल 26 -- ारखण्ड वित्त सेवा एवं सहकारिता सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारियों ने आज झारखण्ड विधान सभा का शैक्षणिक भ्रमण किया।
झारखंड विधानसभा के सभा वेश्म, पुस्तकालय कक्ष एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किये एवं जाना, कि सत्र के समय विधानसभा कैसे काम करती है और विधानसभा में समितियां कैसे संचालित होतीं हैं ।
परिक्ष्यमान पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की। श्री महतो ने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी फील्ड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करेंगे, जहाँ आपको जनप्रतिनिधियों ,सांसद, विधायक एवं अन्य राजनेताओं-के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में संतुलन, संवाद और शिष्टाचार अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
साथ ही उन्होंने "वारंट ऑफ प्रेसीडेंस" के अंतर्गत राज्य के प्रोटोकॉल एवं पदानुक्रम की जानकारी भी दी।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनना चाहिए तथा नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
सरकारी कार्यक्रमों एवं आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित करना और उनके प्रति उचित शिष्टाचार का पालन करना भी आपका दायित्व होता है।
श्री महतो ने परिक्ष्यमान पदाधिकारियों को संसदीय व्यवस्था में विशेषाधिकार एवं प्रोटोकॉल के सम्बंध में व्यवस्थाओं को भी स्पष्ट किया।इस अवसर पर उन्होंने परिक्ष्यमान पदाधिकारियों की उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं आपके माता पिता को भी शुभकामनाएँ देता हूँ। आज आप कहीं न कहीं उनकी वजह से यह स्थान प्राप्त कर सके । आपसे अपेक्षा करता हूँ कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगे ताकि आपकी प्रशासनिक दृष्टिकोण और प्रशासनिकर दक्षता झारखंड को और ऊँचे पायदान पर ले जाने के लिए में कामयाब साबित हो ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित