हजारीबाग , जनवरी 24 -- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल 'रोजगार मेला' के 18वें चरण का सफल आयोजन आज झारखंड के सीमा प्रिया हॉल, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मेरू कैंप, हजारीबाग में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने झारखंड राज्य के 233 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह रोजगार मेला युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए चयनित उम्मीदवार शामिल रहे।

चयनित उम्मीदवारों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) - 184, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) - 14सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) - 07, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) - 07असम राइफल्स - 11 लोगों की नियुक्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि, मीडियाकर्मी, चयनित अभ्यर्थी तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैंप में आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित