रांची , जून 15 -- झारखंड के अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना इस्तीफा महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को आज सौंप दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

श्री कुमार के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले रविवार को तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था।

राजीव रंजन के पद छोड़ने के बाद राज्य सरकार ने अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को कल झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित