रांची , अप्रैल 24 -- झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरा राज्य इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है।

हीटवेव की वजह से स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है लेकिन शनिवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। रांची सहित 18 जिलों में 25 अप्रैल को मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बोकारो, धनबाद सहित नौ जिलों में 26 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि, आंधी व बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल तक रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिला में कहीं-कहीं आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित