रांची , मार्च 16 -- झारखंड में भी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है।

विधानसभा परिसर में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही आगामी चुनावों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त और मुखर दिखे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बंगाल में सरकार बनेगी और इस बार फिर से असम में सरकार रिपीट होगी और शेष राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन मजबूती के साथ उतरगी और आश्चर्य नहीं की तमिलनाडु में भी सरकार बनेगी।

असम में जेएमएम के चुनाव लड़ने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वहां चुनाव लड़ने से कौन उन्हें रोकता है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले कांग्रेस की ही सरकार थी और लगातार वहां वह जीतती रही है।

श्री मरांडी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि असम में जब कांग्रेस की सरकार थी और आदिवासियों का आंदोलन वहां चल रहा था तो उस समय ट्राइबल महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था। उस समय जेएमएम का कांग्रेस के साथ गठबंधन था, उस समय दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा था कि इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बहुत समय से ए की जनता हिमांता विश्वशर्मा से परेशान है। आने वाले समय में वहां के लोगों को उनके भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति मिलेगी और वह जो कॉर्पोरेट के लिए काम कर रहे हैं, वह किसी से छुपा हुआ नहीं। आने वाले समय में वहां जनता की सरकार बनेगी गौरव गोगोई वहां के चीफ मिनिस्टर बनेगें। राज्यसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का भी अधिकार बनता है। मुझे भरोसा हमारे जितने प्रत्याशी है जीत कर जाएंगे।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कगहा कि लोग त्रस्त हो गए। पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं गैस के दम पर गए महंगाई चरम पर है। असम में लोग बदलाव के मूड में है। अब इस पर जनता पर निर्भर करती है। मुझे एक शंका है बंगाल में दो फेज में चुनाव हो रहा है तो असम में फिर एक फेज में क्यों, 9 अप्रैल को वहां चुनाव है काउंटिंग 4 मई को है इतना लंबा गैप क्यों। यह मुझे थोड़ा डाउटफुल लग रहा है और यह नहीं होना चाहिए। असम में भी दो फोज में चुनाव होता हो तो अच्छा होता। बंगाल में कांग्रेस के बिना वहां सरकार नहीं बनेगी, असम में हम लोग सरकार बनाएंगे। वहीं डॉ अंसरी ने कहा कि जाहिर सी बात है झारखंड मुक्ति मोर्चा का विस्तार हुआ है। हमारे आला कमान खुद झारखंड आकर हेमंत सोरेन से मिले हैं और हमें भरोसा है सीट बंटवारा में कोई दिक्कत नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित