बोकारो , जून 01 -- झारखंड मे बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा भंडारीदह रेल ट्रैक पर एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि आस पास के लोगों से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि यह शव सोनी कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष पता घटियारी गोसाईडीह थाना चंद्रपुरा का है। परिजनों एवं उनके आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची का शारीरिक एवं मानसिक विकाश सामान्य नहीं होने के कारण वह अवसाद में रहती थी।

रेल पुलिस ने बताया कि चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन नंबर 16/31 के पास पोल के पास दूसरी रेलवे लाइन से एक युवती की लाश बरामद की गयी। युवती ने हल्के आसमानी रंग की पूरी बाजू की शर्ट और गहरे नीले रंग की पूरी लंबाई की पैंट पहनी हुई थी। शक है कि उसकी मौत सफर के दौरान ट्रेन से गिरने से हुई। पुलिस शव को अन्तपरीक्षण के लिए चास सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित