बोकारो , जून 19 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल के बेरमो ढोरी क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा बेरमो कथारा सड़क किनार की जमीन अचानक धस गई जिससे यहं बसे सैकड़ो लोगों की जिंदगी खतरे में आ गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि अचानक तेज आवाज आई और सड़क किनारे की जमीन धंस गई. आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बच्चों को गोद में उठाकर माताएं सड़क पर दौड़ पड़ीं। बुजुर्गों में डर पैदा हो गया। आंखों में डर साफ दिखाई दे रहा था। हर के मन में एक ही सवाल था अगर अगली बार जमीन हमारे घर के नीचे धंस गई तो क्या होगा? जिस जगह जमीन धंसी है, वहां से कुछ ही दूरी पर सैकड़ों परिवार रहते हैं। सबसे भयावह बात यह है कि सड़क के दोनों ओर जमीन के नीचे आग धधक रही है। कई जगहों से धुआं निकल रहा है, जिस स्थान पर भू धंसान हुआ है, उसके समीप सीसीएल की महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग सड़क है। इस मार्ग से प्रतिदिन कोयला परिवहन से ट्रांसपोर्टिंग होता है।

ऐसे में आग और भू धंसान का खतरा केवल स्थानीय आबादी ही नहीं बल्कि औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी चुनौती बन गया है। धरती के नीचे वर्षों से आग जल रही है. और आग थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित