बोकारो , अप्रैल 26 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के रामडीह गांव के चकुलिआ टोला मे बीते रात्रि सोये हुए अवस्था मे शराबी पति विकास रजवार ने 25 वर्षीय सोनू देवी को कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिया।
पुलिस ने आरोपी पति विकास रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्र ने आज यहां बताया कि पत्नी सोनू देवी मायके जाने की जिद कर रही थी। मायके जाने की बात पर पति - पत्नी में विवाद बढ़ गई। शराबी पति विकास ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से पत्नी पर प्रहार कर दिया और घर से निकल गया।
रात में शराब पी कर फिर घर लौटा और पत्नी के बगल में शो गया। दूसरे दिन सुबह उसके पिता ने उठाया तो पत्नी की मौत हो चुकी थी।
बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि पति पत्नी में विवाद था। इसी को को लेकर पति ने पत्नी की शराब के नशे में हत्या किया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित