बोकारो , जून 07 -- झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बहुचर्चित झुमरा पहाड़ के जंगल के पचमो पंचायत में भालू ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग बद्री महतो पर हमला कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हमले से बद्री महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को पैर , हाँथ एव छाती में गम्भीर चोटें है। घायल अवस्था मे बद्री महतो को सदर अस्पताल बोकारो में इलाज चल रहा है।
।जिला फारेस्ट इंचार्ज संदीप सिंदे ने आज बताया कि बद्री महतो अपने घरेलू मवेशी को चराने गया था अचानक जंगल के बीच से भालू आ गया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़ा तो भालू दूसरे स्थान जंगल मे भाग गया।
घायल बद्री खतरे से बाहर है। जिला वन पदाधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि विभागीय खर्च पर घायल बद्री महतो का इलाज चल रहा है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए मुआवजा का प्रावधान है। वह घायल को दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित