बोकारो , अगस्त 12 -- झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल के जरीडीह पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सोतारटाड़ निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार सिंह नामक युवक एक बार फिर पलायन की भेंट चढ़ गया है।

महाराष्ट्र के लातुर के शिवाजी नगर में 10 अगस्त को 11000 वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि वह हाईवा चालक था मृतक के पिता प्यारेलाल सिंह एवं भाई बैजनाथ सिंह ने बताया कि वह एक माह पूर्व ही यहां से काम के सिलसिले में गया था जिस कंपनी में वह काम करता था वहां पहले भी वह काम किया हुआ था परंतु बकाया राशि के भुगतान नहीं करने से मलिक के बुलावा पर पुन: गया था।

वह हाईवा से गिट्टी ले जाने का कार्य कर रहा था इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया इधर जैसे ही मृतक के घर में इसकी सूचना मिली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक तीन वर्षीय विकलांग पुत्र प्रिंस कुमार तथा एक डेढ़ माह की बेटी अनुष्का है।

पत्नी दीपा कुमारी ने बताया कि वह पुत्र के इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहता था और बाहर रोजगार कर पुत्र का इलाज कराने के साथ-साथ परिवार का भी भरण पोषण करता था। अब हम लोगों की पूरी जिंदगी है उजड़ गई है। जानकारी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य शंभू सोनी , तुलसी रविदास भोली महतो सहदेव सिंह बसंत महतो अजीत महतो सहित काफी संख्या में लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं और परिवार को ढाढस बधा रहे हैं।

पंचायत समिति सदस्य शंभू कुमार सोनी ने प्रशासन से मांग किया है कि मृतक परिवार का कमाने वाला एकलौता सदस्य था। अब उसकी पत्नी व बच्चों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया हैं, इसलिए प्रशासन से जो भी प्रावधान है उसके तहत सहायता मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित