बोकारो , अगस्त 19 -- झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में अलग‑अलग घरों में खिड़कियाँ तोड़कर ज्वेलरी, नकदी और मोबाइल चोरी करने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर संबंधित घटनाओं में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चास थाना कांड संख्या 94/2026, 102/2026 और 103/2026 में पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर), चास के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने मानवीय व तकनीकी स्रोतों के आधार पर कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बरामद माल से संबंधित पीड़ितों की पहचान कर उन्हें सामान लौटाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने 22 वर्षीय गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, 19 वर्षीय राहुल कुमार बाउरी, 24 वर्षीय रवि कुमार पाण्डेय, 19 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ कृष , 32 वर्षीय अमन राज उर्फ मनीष कुमार 25 वर्षीय कृष्णा कुमार पॉल, (25) को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित