बोकारो , अक्टूबर 22 -- झारखंड में बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमर रजा पिता इस्तियाक अंसारी, निवासी सुन्दरी मोहल्ला, लोधी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को एक नाबालिग दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने ननिहाल, ग्राम चुट्टे आई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया। इस संबंध में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 48/2026, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उक्त कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप रंजन बाखला, सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी शिवनंदन हांसदा (संख्या 965), महिला आरक्षी सुभद्रा कुमारी (संख्या 1709) तथा चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित