बोकारो , जुलाई 18 -- झारखंड में बोकारो जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा का निधन बीते रात्रि हो गया।
श्री शर्मा के निधन होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। पारिवारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के लिए बोकारो जिला से संवाददाता का कार्य कर रहे थे। श्री शर्मा का तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। श्री शर्मा के निधन के बाद बेरमो विधायक और सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके परिवार को सांत्वना दी है। इस अवसर पर बोकारो जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उनके दाह संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा,अक्षय कुमार , विनोद सिंहा ,गुलाब पांडे , सत्येंद्र गिरी, सुभाष बरनवाल, राकेश कुमार, शैलेश सुमन, विनोद पाठक, संतोष गिरी , मनोज कुमार, मोहनलाल समन, जिला परिषद सदस्य , नीतू सिंह आदि शामिल थे। दाह संस्कार बोकारो जिले के चंद्रपुर स्थित दामोदर नदी के तट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित