बोकारो , मई 07 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो सड़क मार्ग में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान बालीडीह ओपी थाना अंतर्गत मानगो केवट टोला निवासी 60 वर्षीय नकुल महली के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक नकुल महली अपने निजी कार्य से साइकिल से जैनामोड़ जा रहा था और इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना जैनामोड़ फुसरो मेन रोड में कलाली मोड़ के पास घटी। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी और कलाली मोड़ के पास मेन रोड को जाम कर दिया। ओपी थाना प्रभारी आनंद आजाद सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक नकुल के परिजनों को हिट एंड रन मामले में सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन देने के बाद रोड जाम आंदोलन समाप्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित