बोकारो , अप्रैल 15 -- झारखण्ड में ईस्ट सेंटर रेलवे धनबाद डिवीजन के बोकारो जिला के डुमरी - ललपनिया लिंक रेल लाइन में कोयले से लदा रेल माल गाड़ी के तीन डब्बा रेल पटरी से उतर गया।
आधारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि रेल डब्बे को उठा लिए जाने के बाद माल गाड़ी को निकाल कर रेल लाइन को चालू कर दिया गया। धनबाद के डीआरएम अखलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैन नम्बर एमडीबीएस कोयला से लोड था। इस लोड में दो इंजन42002 एव 42001 इंजन था। 59 बोगी था।
एक बोगी में 53 .63 टन कोयला था। दोनों इंजन में पतरातू के ड्राइवर थे तथा गार्ड भी पतरातू के थे। डुमरी स्टेशन से खुलने के बाद ललपनिया लाइन में पोल संख्या 10 - 12 के बीच इंजन का प्रेशर गिर गया जिससे 7,8,9 तीन बोगी पटरी से उतर गया। तत्काल रेल लाइन सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित