बोकारो , जून 15 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित राजाबेडा गाँव के 1500 विस्थापित परिवार विस्थापन सुविधाओं के मांग को लेकर डीवीसी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

विस्थापित नेताओं ने आज यहां बताया कि राजावेरा इंद्रचूवा गांव मे इस बावत बैठक कियाl बैठक मे बताया गया कि 1500 परिवार राजाबेडा मे विस्थापित हुआ है। डीवीसी प्लांट लगाने क़ो लेकर इनके पूर्वज का हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहण किया गया है, लेकिन आज तक इन लोगों को हक़ अधिकार नहीं मिला, मिला है तो छाई फाकने क़ो। लोग छाई से काफ़ी परेशान है। इसके वजह से आये दिन लोग बीमार रहता है। लोगों को अब मुफ्त मे छाई का शिकार नहीं होने देंगे। अब सब क़ो काम चाहिए और बिस्थापन नीति के तहत सारा सुविधा चाहिए। नहीं तो अब अनोदोलन होगा। हक़ अधिकार के लिए मजबूर होकर किसी दिन भी दिन आंदोलन कर सकते हैं lबैठक में अजित सिंह, दीपक मुर्मू, बादल हेमब्रम, सुनील सिंह, राश मुन्नी, फूल कुमारी पूर्णि देवी,सीमा देवी, पिंकी देवी महेन्द्र सिंह, रवि बरनवाल सहित काफ़ी संख्या मे लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित