बोकारो , अक्टूबर 16 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा मकोली में डांडिया महोत्सव के दौरान एक युवती से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मकोली के एक कॉलोनी में पिछले दिनों डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नीरज कुमार नामक युवक ने एक युवती के साथ छेड़खानी की और उसके साथ मारपीट किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित