रांची , अप्रैल 18 -- झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से कल देर रात जारी अधिसूचना में 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया गया।
इस व्यापक फेरबदल के तहत राज्य के कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी-राजीव रंजन को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि संदीप कुमार को लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनन्य मित्तल को गढ़वा, दिलेश्वर महतो को गुमला और मेधा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर और उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, हेमन्त सती को हजारीबाग और मनीष कुमार को चाईबासा की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित