दुमका , अक्टूबर 26 -- झारखंड में दुमका जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव में पुत्र की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव अवस्थित तालाब के समीप डंगाल की झाड़ी से बीते 25 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।

इस मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के साथ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल कालीपाथर जाकर मामले का सत्यापन किया। पुलिस दल ने घटनास्थल पहुँचकर शव के निरीक्षण दौरान मृतक की हत्या गला रेतकर करना प्रतीत हुआ। आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ के क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालीपथार गाँव निवासी जिशु मरांडी के पुत्र विनोद मराण्डी के नाम से मृतक की पहचान की गयी।

इसके बाद जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र के पालोपिसा गांव निवासी चरण टुडू के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1),238,3/5 के तहत काण्ड संख्या -135/26 दर्ज किया गया।

इसी क्रम में दुमका के पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड की गंभीरता को देखते हुए दुमका के सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के नेतृत्व में विशेष जांच दल( एसआईटी) का गठन किया गया। गहन जांच के क्रम में पता चला कि सिलाती हेम्ब्रम मृतक का सौतेली माँ हैं। सौतेली माँ के द्वारा पूर्व में भी मृतक विनोद मरांडी पर दो वार जान मारने के नियत से हमला किया था। एसआईटी द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाया गया। वहीं पूछताछ में दोनों पति- पत्नी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इसके पश्चात पुलिस ने दम्पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सह-थाना प्रभारी मुफ्फसील जगन्नाथ धान, दिग्घी के ओपी प्रभारी पुअनि बाजो रजक,पुअनि मेरीबिना किस्कू,पुअनि रौशन कुमार औरपुअनि ताराचन्द समेत कई अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दम्पति के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बैंडी (सब्जी कटाने वाला) बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित