रांची , अप्रैल 30 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्वी सिंहभूम और गुमला जिले में नई जिला समितियों का गठन कर दिया गया है।
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में दोनों जिलों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही साफ कहा गया है कि अब अगला कदम संगठन का विस्तार है, जिसे जल्द पूरा करना होगा।
जमशेदपुर जिले में विक्टर सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर सागेन पुर्ती, प्रणव महतो, ललित माण्डी और विद्यासागर दास को जिम्मेदारी दी गई है। रतन महतो को सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को दी गई है। सह सचिव के रूप में मो. जलील और मानिक मल्लिक को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कालीपदो गोराई को सौंपी गई है।
वहीं गुमला जिले में भुषण तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर नुरुल होदा और शशी साव को जिम्मेदारी मिली है। सचिव के रूप में आरिफ अंसारी को चुना गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी रंजीत सिंह को दी गई है। सह सचिव पद पर सुधी राम किसान को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी खुर्शीद आलम उर्फ पप्पु को दी गई है।
कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवगठित जिला समितियां अपने जिले के केंद्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक करें। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और नई टीम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद नए पदाधिकारियों के नाम की अनुशंसा करनी होगी, ताकि जिला समिति का पूरा ढांचा तैयार किया जा सके।
वपीं बैठक की पूरी जानकारी और कार्यवाही की कॉपी के साथ प्रस्ताव जल्द भेजा जाए। ताकि उस पर विचार कर अंतिम रूप से जिला समिति का पूरा गठन किया जा सके। पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित