रांची, मार्च 17 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति (अनुशासन समिति) ने आज पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कड़ा निर्णय लिया है।
समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव ने महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह, गिरिडीह और सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस (13जनवरी) जारी किया गया था।
उनके द्वारा 18 जनवरी को प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया। वहीं सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ नगर निकाय चुनाव में काम करने का आरोप लगा, उनके स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष के प्रस्तुत साक्ष्य के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ, उनलोगों ने पार्टी का अनुशासन का अनुपालन नहीं किया।
इस निमित्त प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने उन तमाम लोगों को कांग्रेस संविधान के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 04 (क) (ख) (ड़) का उल्लंघन मानते हुए उक्त सभी को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से 03 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित