रांची , मई 20 -- झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार बड़ी संख्या में डीएसपी अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल के बाद राज्य के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
तबादले के तहत कई अधिकारी नए जिलों में पदभार संभालेंगे, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों और शाखाओं में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से संबंधित जिलों में पुलिस कार्यप्रणाली और नेतृत्व स्तर पर भी असर देखने को मिलेगा।
विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
पुलिस महकमे में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक और पुलिस हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित