रांची , फरवरी 28 -- झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर एक बार धमकी दी गई है।

इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। इससे पहले 6 फरवरी को ईमेल भेजकर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर की एक बार फिर बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी ली गई।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एक ईमेल के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम धमाके से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर को बम निरोधक दस्ते के द्वारा खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इस बार सिविल कोर्ट परिसर को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी दी गई है।

रांची सिविल कोर्ट को इससे पहले 6 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थीजिसके बाद झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने लगातार दो दिनों तक पूरे कोर्ट कैंपस की तलाशी ली थी। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते को कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित