रांची , अप्रैल 10 -- झारखंड सरकार एंव एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4, का आयोजन 12 अप्रैल को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी रांची में किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ रेलवे, इंडियन ऑयल, एयरफोर्स, आर्मी , नेवी , के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 225 खिलाड़ी भाग लेने के लिए रांची पहुंच रहे हैं। इन खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई नामचीन एथलीट शामिल हैं, जो इस प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाएंगे।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए खिलाड़ियों को एक उच्चस्तरीय मंच प्रदान करना , अपने अपने परफोर्मेंस में सुधार करना तथा भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 13 महिला एवं पुरुष खिलाडी भी अपना प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता सुबह 6 .00 से प्रारम्भ होकर संध्या 5.15 तक संपन्न होगी। इस आयोजन से झारखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं , जिससे उनका अनुभव और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित