बोकारो, 16 जुलाई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले में पुलिस ने साइबर गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से कई बैंक खाते और सिम जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रतिबिंब ऐप से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने बीते रात्रि जिले के सेक्टर-12 एवं माराफारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर अपराध से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार कर रहे थे, जबकि साइबर और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीमें भी छापेमारी में शामिल रहीं।

साइबर थाना में कांड संख्या 24/2026 के तहत दिनांक 16.07.2026 को धारा 111/318/319/338/340 बी0एन0एस, 42(3) दूरसंचार अधिनियम 2023 एवं 66 (सी)/66 (डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ तथा जाँच में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार गिरोह विभिन्न तरकीबों से भोले-भाले लोगों को ठगता था।

आरोपी आर एम. टूर एंड ट्रैवल्स का एजेंट बनकर और कभी बैंककर्मी बनकर लोगों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करते थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से साईबर अपराध में प्रयुक्त 10 मोबाइल फोन (सिम सहित), अलग से 9 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड, एक पैन कार्ड, दो आधार पत्र (एक ही नम्बर के दो आधार) तथा नगद Rs.43,100 बरामद किया गया।

कुछ खातों से लाखों रुपयों के लेन-देन के संकेत मिले हैं; उन खातों पर रोक लगाने के साथ-साथ विस्तृत अनुसंधान जारी है।

पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह गिरोह अन्य जिलों या राज्यों में अपराध को अंजाम तो नहीं दे रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों मे सिंह सम्राट कुमार विनय ( 22) पिता स्व० विनय सिंह, निवासी सेक्टर-03/डी, क्वार्टर नं.141/142, थाना बीएस सिटी, बोकारो।

निरंजना कुमार, उम्र 31 वर्ष, पिता रमेश राम, ग्राम खाईच (डागरपर), थाना बख्तियारपुर, जिला पटना, बिहार।

सुदामा कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता सक्लदेव पासवान, ग्राम गुड़ी मोहल्ला (हिरा पैलेश के पीछे), थाना बख्तियारपुर, जिला पटना।

नितिश कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता सुरेन्द्र राम, ग्राम मिर्जापूर, थाना नवादा।

सुबोध कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता सक्लदेव पासवान, ग्राम गुड़ी मोहल्ला, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना।

प्रेमचन्द्र कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता दिलीप पासवान।

धर्मराज कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व० अक्लदेव कुमार, ग्राम दोनों रसुल्मा, थाना पाण्डारक, जिला पटना।

ब्रजेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता श्रीनिवास पाण्डेय, ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई।

रवि प्रभाकर, उम्र 41 वर्ष, पिता श्रीराम अवतार प्रसाद, ग्राम नया टोला हकिकतपुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित