बोकारो , मई 26 -- झारखंड में बोकारो जिले के पिंडरा जोरा थाना पुलिस ने जिले के एक मैजिस्ट्रेट के आदेश पर मजिस्ट्रेट के खराब वाहन को धक्का देने वाली तस्वीर खींचने पर एक समाचार पत्र के संवाददाता को हिरासत मे लेकर थाना में घंटो बिठा दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मजिस्ट्रेट जया कुमारी का वाहन पिण्ड्राजोरा के सुभाष चौक के समीप खराब हो गया, जिससे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान दैनिक भास्कर के पत्रकार ने खराब गाड़ी को धक्का हुए फोटो खींच लिया।
जया कुमारी के आदेश पर पिण्ड्राजोरा पुलिस ने थाना में पत्रकार युधिष्ठर महतो को घंटो बैठाकर रखा । विरोध होने पर पुलिस ने बाद में रिहा कर दिया। इस बावत पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित