बोकारो , मई 29 -- झारखंड मे बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के मामले मे वर्षों से फरार नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मे एक महिला के साथ मारपीट के आरोपी यासीन अंसारी, अजहर अंसारी और मजहर अंसारी शामिल हैं, जो सभी आसनापानी गांव के निवासी है ।

गोमिया पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित