बोकारो , जून 04 -- झारखंड में बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाग मोड़ की पास सरकारी कम्पोजिट दारू दुकान में सवेरे शीट उधेड़ कर 3.5 लाख की विदेशी दारू की खेप चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन कर कांड में संलिप्त चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुरुवार के सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 12 मोड स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में सेंधमारी कर विदेशी शराब की चोरी हो गई है। सूचना के आधार पर बीएस सिटी थाना के पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर सत्यापन किया गया तो पाया गया कि सेक्टर12 मोड़ स्थित लाइसेंसी शराब दुकान के पीछे तरफ के चदरा उखाड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा काफी मात्रा में विदेशी शराब चोरी कर लिया गया है।
इस संबंध में वादी संदीप कुमार पिता स्व रामेश्वर साव के लिखित आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना काण्ड संख्या 114/2026 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना द्वारा काण्ड का उद्भेदन एवं अपराधियों का गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक नगर, राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के अंदर काण्ड का उद्भेदन करते हुए चोरी गये विदेशी शराब को बरामद कर लिया गया एवं घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इनके निशानदेही पर कुल 750 बोतल विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब, कुल 137 बोतल /केन बीयर किया गया। बरामद शराब का अनुमानित कीमत 3.5 लाख और एक ताला काटने वाला लोहा का कटर बरामद की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों में हिमांशु पटेल उर्फ सूटर उम्र 19 वर्ष, पिता धनुकधारी प्रसाद सा० आरा खाटाल सेक्टर 12. जिला बोकारो, राजकुमार उर्फ लोला वर्ष 20 वर्ष, पिता अजगैविनाथ राय सा० पटना खटाल, थाना सेक्टर 12 जिला बोकारो, नितिश कुमार उर्फ गोलु उम्र 21 वर्ष, पिता अनुज राय, सा० पटना खटाल थाना सेक्टर 12. जिला बोकारो और नन्दु कुमार उम्र 23 वर्ष, पिता रामवतार राय, सा० दुदीबाग, थाना बी०एस० सिटी, बोकारो शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित