बोकारो , अप्रैल 11 -- झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेन्टर में स्थित तनिश्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किये जाने के पांचवां आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विगत 11 जनवरी को उक्त ज्वैलरी शोरूम मे शाम को लूट के प्रयास किया गया था। उक्त घटना के आलोक में सेक्टर-4 थाना काण्ड संख्या-02/26, दिनांक 12 जनवरी 2026, धारा-310(2)/312/331(3)/205/111/336 (3) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार उर्फ द्रोना (22) पिता-कन्हैया महतो, पता- ग्राम- चेरिया बरियारपुर पो० श्रीरामपुर, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगुसराय दिनांक-12 फरवरी 2026 को चेरिया बरियारपुर थाना काड सख्या- 90/2024 में आत्म समर्पण कर न्यायिक हिरासत में थे। काराधीन अप्रा० अभि० नितिश कुमार को मंडल कारा बेगुसराय से 03 दिनों का पुलिस रिमाण्ड में लाया गया।

पूछताछ में अप्रा० अभि० नितिश कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में अवस्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं इनके निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, तथा 02 जिन्दा गोली बरामद किया गया।

ज्ञातव्य हो कि इस कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मियों प्रिंस कुमार ,मो0 समशाद, पंकज कुमार एवं शुभम कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन, पु०नि० सह थाना प्रभारी सेक्टर-4 थाना संजय कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित