पाकुड़ , अप्रैल 02 -- झारखंड के पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी आउट पोस्ट क्षेत्र के पीपलजोड़ी गांव से एक व्यक्ति को 6.46 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी जोशिम शेख पत्थरघट्टा गांव का रहने वाला है। मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ जोशिम के गिरफ्तार होने की जानकारी डीएसपी अजय आर्यन ने दी। पत्रकार सम्मेलन में डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ आ रहा है मिली इसी सूचना पर अंचलाधिकारी अरविंद वेदीया एवं ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

डीएसपी ने बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर पाया गया।डीएसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से पाकुड़ ब्राउन शुगर लाया गया था।

श्री आर्यन ने बताया कि धराएं जोशिम शेख के खिलाफ पहले से महेशपुर थाना में 5 मालपहाड़ी आउटपोस्ट में 2 एवं पश्चिम बंगाल के नलहट्टी थाने में 2 मामले दर्ज है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एक मोबाइल भी जप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित