रांची , अप्रैल 16 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में बुधवार को मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे को आज बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया है।

रांची स्थित राज अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है।

नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे जख्मी हो गए थे जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

रांची में इलाज के बाद गुरुवार को डॉक्टर ने दोनों के बेहतर इलाज लेकर दिल्ली जाने की सलाह दी। जिसके बाद रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक टीम ने ग्रीन कॉरिडोर बना कर दोनों घायलों को एयरपोर्ट काफी कम समय मे पहुंचा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित