मेदिनीनगर, 30 मई (वार्ता) झारखंड के पलामू जिले में पुलिस बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है।

तीनों भीड़ भाड़ वाले इलाके में ब्लेड मारकर बच्चे के गले से लॉकेट काट लेते थे। 26 मई की देर शाम मेदिनीनगर शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दी थी। लॉकेट काटने में ब्लेड लगने से बच्ची जख्मा हो गयी थी। कई टांके लगाने पड़े थे।

सीसीटीवी के आधार पर एक अपराधी की पहचान हुई। इसके बाद उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए। तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों में सानु आलम, समीर आलम एवं सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सानू आलम पिछले वर्ष सितंबर महीने में इसी तरह की घटना में जेल जा चुका है। वह हरिहरगंज के अररुआ गांव का रहने वाला है लेकिन मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला में किराए पर रहता है। पिता सब्जी बेचते हैं। समीर आलम भी हरिहरगंज के अररुआ का ही रहने वाला है और पहाड़ी मोहल्ला में ही रहता है, जबकि सूर्य प्रताप साहित्य समाज चौक बड़ा तालाब के पास रहता है।

डीएसपी राजेश यादव नेपुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को जानकारी दी कि 26 मई को एक मोटरसाइकिल पर बैठी एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट काट लिया गया था। इस क्रम में ब्लड लगने से बच्ची जख्मी हो गई थी और उसे कई टांके लगाए गए थे।

उसके मामा चौनपुर के पूर्वडीहा निवासी श्रेयांश कुमार दुबे के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई टीम में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार दलबल के साथ शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित