सोनभद्र , अप्रैल 04 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक गोवंश का परिवहन कर रहे झारखंड राज्य के गढ़वा जिला निवासी चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर दस गोवंश बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि घोरावल थाना पुलिस फुलवारी चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर वाहन के अंदर पांच गाय एवं पांच बछड़े कुल 10 गोवंश क्रूरता पूर्वक लदे हुए पाये गए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त गोवंश को झारखंड में बिक्री के लिये ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने इस मामले में झारखंड राज्य के गढ़वा जिला निवासी चार लोग विजय कुमार रजत पुत्र राजकुमार रजत निवासी ग्राम नवाडीह थाना केतार, सुरेन्द्र बैठा पुत्र मानिक चन्द बैठा निवासी करचा थाना थाना रमना, उमेश कुमार बैठा पुत्र श्यामनारायण बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार और राजेश बिन्द पुत्र रामजनम बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार को गिरफ्तार किया है।

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना घोरावल पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित