गोड्डा , जून 08 -- झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र के बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर लोहा तांम्बा सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है।

राह चलते लोगों ने ललमटिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख़्त करने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों को भीड़ जमा हो गयी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है।

लोगों ने बताया कि पास में ही राजमहल परियोजना ईसीएल के अधीन कार्यरत हुर्रासी कोल मांइस है जिसकी गाड़ी इसी रास्ते ललमटिया कोल डंम्प एवम आडानी के विधुत पावर प्लांट गोड्डा में कोयला की ढुलाई करती है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताया कि महिला की मौत कोल ट्रान्सपोटिंग की गाड़ी से हुई होगी। पुलिस शव को कब्जे में ले कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित