गिरिडीह , अक्टूबर 13 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में समाज सेवी व भाजपा नेता विनोद सिन्हा के आयोजित जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा के लिए प्रस्तावित रोड शो की अनुमति को अंतिम समय में रद्द किए जाने के उन्होंने ने न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
पत्रकरों से मंगलवार को बात करते हुए श्री सिन्हा ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता के दबाव में कार्रवाई की है।
उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार व जिला प्रशासन सनातन विरोधी हैज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता विनोद सिन्हा के द्वारा आयोजित जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा में भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा गिरिडीह पहुंचे थे। यात्रा के तहत शहर में रोड शो होना था, लेकिन अचानक से जिला प्रशासन के द्वारा रोड शो के कार्यक्रम को स्थगीत कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
मामले को लेकर श्री सिन्हा ने कहा कि रोड शो की अनुमति रद्द करने का फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है। उनके अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बार-बार अंतिम समय पर कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर ऐसी स्थिति उत्पन्न होना गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि रोड शो की अनुमति रद्द किए जाने के मामले को कानूनी तरीके से चुनौती दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित