गिरिडीह , जुलाई 13 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के कई प्रखंडों में इन दिनों हाथियों का आतंक थमने का नही ले रहा है।

आए दिन हाथियों का झूंड जंगल से निकलकर गांव का रूख कर लेते है और गांव में पहुंचकर फसलों को बर्बाद करने के साथ कच्चे मकानों को भी नूकसान पहुंचाते है।

रविवार की शाम को बिरनी प्रखंड के कर्ररी गांव में जंगली हाथियों के झूंड ने एक युवक को निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कर्ररी निवासी रामचन्द्र यादव सरिया में मजदूरी कर शाम करीब 7 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास जंगली हाथियों के झूंड ने उन्हें घेर लिया और हमला करते हुए उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं घटना की मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घटना से आक्रोशीत ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी, लेकिन हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते हाथियों को जंगल की ओर भगाया जाता तो रामचन्द्र की जान बच सकती थी। फिलहाल विभाग की ओर से तत्काल मृतक के परिजनों को एक लाख बतौर मुआवजा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित