गिरिडीह , सितम्बर 23 -- झारखंड के गिरिडीह जिले मेंपीरटांड़ प्रखंड के लेढ़वा गांव में हाथियों ने कल रात एक वृद्ध दंपत्ति पर हमला कर के दिया। इस हमले में पति की मौत हो गई पत्नी को घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात शोच के लिए निकले मागरा मांझी पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी बड़की देवी भी घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक वन संरक्षक के निर्देश पर देर रात ही विभागीय कर्मियों को मृतक के परिजनों के पास भेजा। विभाग की ओर से परिजनों को अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान की गई। वन विभाग के अनुसार, शेष चार लाख रुपये आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार दिए जाएंगे। वहीं, मृतक के आश्रित के नाम पांच लाख रुपये की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी।
वन विभाग के अधिकारियों ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर उनके नजदीक न जाएं और न ही उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास करें। हाथियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विशेषकर रात के समय ग्रामीण अकेले घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित