गिरिडीह , अक्टूबर 18 -- झारखंड के गिरिडीह शहर में कई स्थानों पर भाजपा नेता व समाज सेवी द्वारा विनोद सिन्हा का जोहर वंदन अभिनन्दन यात्रा का होडिंग लगाने पर नगर निगम ने विनोद सिन्हा पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।

नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने इस बावत नोटिस जारी कर होडिंग्स हटाने का निदेश दिया है। उन्होंने ने कहा है कि गिरिडीह नगर निगम अंतर्गत झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 171 के अंतर्गत किसी भी प्रचार प्रसार व विज्ञापन के लिए नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है।

नगर निगम की इस कार्रवाई का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा नेता ने नवीन सिन्हा ने इसे पक्षपात पूर्ण बताते हुए कहा है कि सभी अवैध होडिंग कस हटाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित