गिरिडीह , अप्रैल 09 -- झारखंड के गिरिडीह नगर निगम के न्यू बिल्डिंग में गुरुवार को नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम बिंदुओं के साथ साथ एसएलएमसी योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एचएलएमसी से पारित योजनाओं के टेंडर, वार्ड वार नई योजनाओं के चयन और शहर के खुले नालों पर स्लैब डालने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस गर्मी के दौरान पेयजलापूर्ति विचार-विमर्श किया गया। साथ नगर निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। वहीं बैठक में शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, यूनिपोल के माध्यम से राजस्व संग्रह बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, गिरिडीह संसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव के अलावे सभी को वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित