लखनऊ , जनवरी 24 -- शरणदीप सिंह (139), कुमार कुशाग्र (102) की शतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने शनिवार को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में उत्तरप्रदेश के दूसरी पारी में 69 पर सात विकेट झटक कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है।
आज यहां उत्तरप्रदेश ने कल के पहली पारी में तीन विकेट पर 32 रनों से आगे खेलना शुरु किया। झारखंड के गेंदबाजों शुभम कुमार सिंह (चार विकेट) और जतिन पांडे (तीन विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 176 पर समेट कर फालोऑन खेलने को मजबूर किया। इसके बाद झारखंड के सौरभ शेखर, साहिल राज और जतिन पांडे ने (दो-दो विकेट) झटककर दिन का खेल समाप्त होने के समय उत्तर प्रदेश की टीम को हार की कगार पर पहुंचा दिया।
मोहित अवस्थी और मुशीर खान ने दिलाई मुम्बई को जीत की सुगंधहैदराबाद (वार्ता) मोहित अवस्थी और मुशीर खान (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुम्बई ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में हैदराबाद के दूसरी पारी में 166 के स्कोर पर सात विकेट झटक कर उसे हार की ओर ढकेल दिया है।
आज यहां हैदराबाद ने कल के पहली पारी में 138 पर दो विकेट से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में कोडिमेला हिमातेजा (40) के रूप में हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद राहुल सिंह (96), नितेश रेड्डी (छह), रोहित रायुडू (37), चामा मिलिंद (20), नितिन साई यादव (18) रन बनाकर आउट हुये। मुम्बई के गेंदबाजी आक्रमण के आगे हैदराबाद की पूरी टीम पहली पारी में 82.2 ओवर में 267 रन ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित