रांची , मार्च 23 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के असम विधानसभा चुनाव में 21 उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन को लेकर गंभीर एवं सकारात्मक पहल की थी। कांग्रेस द्वारा झामुमो को 5 से 7 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था, साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया था कि जिन सीटों पर झामुमो चुनाव लड़ेगी, वहां कांग्रेस का पूरा संगठनात्मक समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस की मंशा स्पष्ट रूप से यह थी कि झामुमो के प्रतिनिधि असम विधानसभा में पहुंचें ।

वहीं श्री महतो ने कहा कि झामुमो ने स्थानीय दलों के सपोर्ट कों लेकर 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी असम में झामुमो के चुनावी नतीजे के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाना चाहती, लेकिन हमें चिंता है कि झामुमो को यह फैसला आदिवासी वोटों को बांट सकता है। जिससे उनकी एकजुट ताकत पर असर पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित