झांसी , मार्च 03 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 50 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद किया है।

इसके अतिरिक्त एक रिनोल्ट ट्राइवर कार, दो मोबाइल फोन तथा 1,340 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित