बांदा , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में सोमवार को झांसी जनपद निवासी गांजा तस्कर गिरोह के प्रमुख सरगना को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के बरुआ पुरा गांव निवासी मुनेश उर्फ मुनीश पुत्र निर्भय गिरोह बनकर अवैध गांजा तस्करी का व्यापार करता था। जिसे वर्ष 2024 में कालिंजर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही पुलिस ने उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम एक्ट की अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू की थी। जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस तलाश रही थी। पुलिस के अनुसार आज सटीक मिली सूचना के क्रम में तत्काल मौके में पहुंची कालिंजर पुलिस ने नाला मोड़ के निकट से उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित