हरिद्वार , फरवरी 27 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में रमजान माह, होली और ईद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) मंगलौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को थाना झबरेड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न गांवों के सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) सदस्य, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित