झज्जर, जुलाई 19 -- हरियाणा के झज्जर-छारा सोनीपत टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में कार्यरत 42 वर्षीय नीरज की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने नीरज को फोन कर गांव के बाहर पार्टी के बहाने बुलाया था। उसके साथ उसका 24 वर्षीय भतीजा मंजीत भी गया था।
बताया जा रहा है कि मौके पर शराब और बीयर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने नीरज पर तीन राउंड फायर कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे मंजीत के पैर में भी गोली लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित