ग्लासगो (स्कॉटलैंड) , जुलाई 25 -- भारतीय एथलीट झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
भारत के झंडू कुमार ने शुक्रवार देर रात ग्रुप बी से शानदार प्रदर्शन करते हुए 190 किलोग्राम (130.9 अंक) का भार उठाकर पोडियम पर जगह बनाई। यह कांस्य पदक, 2026 चैंपियनशिप चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है जो पहले दिन भारतीय भागीदारी वाली आखिरी स्पर्धा में हासिल किया गया।
पैरा पावरलिफ्टिंग के बेहद कड़ी टक्कर वाले मुकाबले में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक, इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 अंक के साथ रजत पदक जीता। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बिहार के झंडू कुमार ने 130.9 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित