हरिद्वार , जून 10 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बुधवार को ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमे के तहत जांच की जा रही थी। जांच के दौरान आज मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र से आरोपी साहिन पुत्र शाहआलम (35), निवासी शहीद नगर जवाहर पार्क, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्वर्ण एवं रजत आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में हार, मांग टीका, झुमके, बालियां, अंगूठियां, ताबीज, कंगन, लॉकेट, चेन, पायजेब, बिछुए, काले मनकों की मालाएं तथा शिव की प्रतिमा समेत विभिन्न प्रकार के आभूषण शामिल हैं। बरामद चांदी के आभूषणों का कुल वजन 1,398.79 ग्राम बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित