हरिद्वार , अक्टूबर, 26 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के व्यस्त आर्य नगर चौक पर सोमवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने राहगीरों के साथ बदसलूकी करने के बाद एक कार का शीशा तोड़ दिया। इससे गुस्साए कार चालक ने वाहन रोककर युवक की बीच सड़क पर ही पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित