सिरसा , जून 28 -- हरियाणा के सिरसा में इंसानियत की सेवा का संदेश देते हुए ब्लॉक कल्याण नगर की परमार्थ कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह इंसां (79) की पार्थिव देह उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान की गई।
डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत पार्थिव देह को उत्तर प्रदेश के लाडनपुर (कोपागंज, मऊ) स्थित बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया।
रविवार दोपहर पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर आवास से शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इसके बाद पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर परमार्थ कॉलोनी के प्रेमी सेवक साजन सेठी इंसां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार जसमेर इंसां, अमन इंसां, राजीव सपरा इंसां, साध-संगत तथा बड़ी संख्या में रिश्तेदार उपस्थित रहे।
ज्ञान सिंह इंसां की पौत्रवधू मोनिका इंसां, बाला देवी, पौत्र रविंद्र इंसां सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने अर्थी को कंधा देकर सामाजिक समानता का संदेश दिया। वे अपने पीछे पुत्र गुलशन इंसां, पुत्री कैलाश देवी तथा पौत्र रविंद्र इंसां व चमन इंसां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
वार्ड-12 के पार्षद दीपक बंसल इंसां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शरीर दान जैसा महान कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित